आगरालीक्स…शानदार तरीके से हो रही पब्जी गेम की वापसी, इनाम के साथ डाटा सिक्योरिटी भी होगी बेहतर. युवाओं में बेसब्री. जानिए कब हो रहा है भारत में रिलांच.
ये कंपनी कर रही लांच
चीन के साथ सीमा विवाद के बाद भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित पब्जी मेबाइल इंडिय भारत में वापसी करने जा रहा है. इसकी लांचिंग की अधिकृत घोषणा हो चुकी है. कोरियाई कंपनी क्राफ्टेन ने इसकी वापसी की घोषणा की थी. मिली जानकारियों के अनुसार पब्जी कारपोरेशन इस बैटल गेम को देश में दोबारा लांच करने की तैयारी कर चुका है.
फरवरी में हो सकता है दोबारा लांच
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगले वर्ष फरवरी के बाद इस बैटल गेम की लांचिंग हो सकती है. पब्जी कारपोरेशन ने भारत में इसकी वापसी को और शानदर बनाने के लिए 6 करोड रुपये के इनाम की घोषणा की है. पब्जी कारपोरेशन ने भारत में इसके लिए सौ करोड रुपये का निवेश करने की मंशा जताई है. ये निवेश लोकल वीडियो गेम्स, ई—स्पोटर्स, मनोरंजन और सूचना प्रोद्यौगिकी में किया जाएगा. कंपनी इसके लिए और कर्मचारियों की नियुक्ति भी करने जा रही है. भारत में पब्जी मोबाइल इंडिया के नाम से लांच होने वाला यह नया एप डाटा सिक्योरिटी को बेहतर तरीके से अपनाएगा.