आगरालीक्स…घर में है किरायेदार तो ध्यान दें, आने वाला है नया कानून. जानिए अब कितनी आएगी एकाउंट में सेलरी…पढें महत्वपूर्ण खबरें आगरालीक्स पर..
प्रदेश में नये किरायेदारी कानून की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में किरायेदारी को लेकर नया कानून बनाने की तैयारी में है. इस नये कानून के अस्तित्व में आने के बाद न तो किरायेदार बिना किराया चुकाये मकान पर काबिज रह सेकेगा और नही मकान मालिक मनमाने तरीके से किराया बढा पाएंगे. नये कानून के तहत मकान मालिक और किरायेदार दोनो के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा.

अब कम आयेगी आपके खाते में सैलरी
विकसित देशों की तर्ज पर अब देश में भी सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा. इसके फलस्वरूप आपके बैंक खाते में कम सेलरी आयेगी लेकिन आपके पीएफ और ग्रेैच्युटी में नये वेज बिल को अगले वर्ष 7 अप्रैल को लागू कर दिया जाएगा. इसके तहत किसी भी कर्मचारी को मिलने वाला अलाउंस कुल वेतन के 50 फीसद से ज्यादा नहीं हो सकता. यानी अब बेसिक सेलरी 50 फसीद या उससे भी ज्यादा हो सकती है.

रासुका में बंदी को रिहा किया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रासुका के तहत हिरासत में रखे गए जावेद सिद्दीकी को कोर्ट ने कहा कि इस मामले में प्रशासन की ओर से दिखाई गई लापरवाही की वजह से शख्स को न्यायपूर्ण सुनवाई नहीं मिल पाई. जौनपुर में जून—जुलाई में हुए दंगों के आरोप में जावेद सिद्दीकी को रासुका में निरुद्ध कर जेल भेजा गया था.

मुकेश अंबानी बने दादा
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी दादा—दादी बन गए हैं. उनके बडे बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता माता—पिता बन गए हैं. श्लोका ने आज सुबह एक पुत्र को जन्म दिया है. इसके साथ ही अंबानी परिवार में खुशियां मनाई जाने लगीं. दुनियाभर से बधाई संदेशों का तांता लग गया है.

नड्डा के काफिले पर पथराव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन उनके काफिले के वाहनों पर पथराव कर तोडफोड की गई. काफिले पर हमले के लिए भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है. यह घटना दक्षिण 24 परगना जनपद की है. बाद में पुलिस ने नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले को सुरक्षित निकाला.