Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Road cutting a big problem for Agra# Agra News
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Road cutting a big problem for Agra# Agra News

115

आगरालीक्स…आगरा में रोड बनती है, फिर उन्हें लाइन डालने के लिए खोद दिया जाता है. 16 साल बाद बनी एक रोड जिसे फिर से खोद दिया गया. आपके पास भी है ऐसी समस्या तो हमसे साझा करें.

दयालबाग में हो रही है रोड कटिंग
यह चित्र दयालबाग के पुष्पांजलि बाग रोड से रोशन बाग की पुलिया जाने वाले मार्ग का है. क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इस सडक की हालत काफी समय से खराब थी. आज से 18 साल पहले सडक बनी थी, उसके बाद इसकी हालत खस्ता हो गई. बीते वर्ष 2019 में ही 16 साल बाद इस सडक का फिर से निर्माण कराया गया था. लोगों में खुशी थी कि आखिरकार सडक ठीक तो हुई लेकिन पिछले तीन दिन से अचानक बिजली की अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए इस सडक को दोबारा खोदना शुरू कर दिया है. दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच सडक पर रोड कटिंग की जा रही है. विरोध करंें तो किससे करें. हमारी कोई सुनने वाला नहीं है. बस परेशानी हमको ही झेलनी है.

दयालबाग में हो रही है रोड कटिंग

रोड कटिग बडी समस्या
आगरा में सडकों की स्थिति कितनी खराब है इसका अंदाजा लगाना ही मुश्किल है. जहां देखो सडक की खुदाई चल ही रही होती है. कहीं पाइपलाइन डालने के लिए सडक खोद दी गई है तो कहीं बिजली की अंडरग्राउंड लाइन डाली जा रही है. कहीं सीवर लाइन डालने के लिए सडक को खोद दिया गया है. कई सडकें तो ऐसी हैं जहां सालों बाद सडक बनी लेकिन थोडे समय बाद ही अंडरग्राउंड लाइन डालने के लिए फिर से खोद दी गईं.

दयालबाग सौ फुटा, तपन ग्रुप के पास

सडकों की स्थिति खराब
शहर में सडकों की हालत काफी खराब है. कई सडकें तो ऐसी हैं जहां अंडरग्राउंड लाइन डाले हुए भी काफी समय हो जाता है लेकिन उस सडक का निर्माण नहीं किया जाता. सालों तक सडकें जर्जर स्थिति में ही रहती हैं.

भगवान टाकीज से अबु उलाह जाने वाले मार्ग
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 30 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोक परीक्षा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

error: Content is protected !!