आगरालीक्स.. आगरा में इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती के बाद चैकिंग में लापरवाही पर तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश।
आगरा में 15 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक, रोहता सदर में शाम पांच बजे चार बदमाश घुस गए, 15 मिनट में बैंक से 57 लाख कैश लूटकर बदमाश बाइक से फरार हो गए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बैंक लूट के बाद चैकिंग में लापरवाही पर बैंक से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बुंदू कटरा चौकी इंचार्ज नीरज कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह और कांस्टेबल सचेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सीसीटीवी में बाइक खींचकर ले जाते हुए दिखाई दिए बदमाश
आगरा पुलिस ने बैंक में लूट के बाद आस पास के 50 सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को बैंक के पास स्थित क्लीनिक के सीसीटीवी में बाइक को धक्का मारते हुए एक युवक दिखाई दे रहा है, उसका साथी बाइक पर बैठा है और पीठ पर बैग है, आशंका है कि बैग में ही लूट के बाद 57 लाख कैश रखा गया था।
एक लाख रुपये का पुरस्कार
इस मामले में आगरा पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई लूट के संबंध में कोई भी लाभप्रद जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।