आगरालीक्स.. आगरा में गर्भपात के लिए एक थोक दवा की दुकान से दो साल में तीन करोड की गर्भपात किट की बिक्री, जांच, खरीद बिक्री पर लगाई रोक।
आगरा से हरियाणा और राजस्थान में कन्या भ्रूण हत्या के लिए गर्भपात किट की सप्लाई की जा रही थी, ड्रग डिपार्टमेंट ने आठ दिसंबर को माधव ड्रग हाउस और एके एंटरप्राइजेज पर छापा मारा, उनके रिकार्ड जब्त कर लिए। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक का मीडिया से कहना है कि एके एंटरप्राइजेज कके संचालक अंकुर गुप्ता, कपिल खत्री से लिए गए रिकॉर्ड में दो साल में तीन करोड की गर्भपात किट की बिक्री का मामला सामने आया है, अभी जांच चल रही है। कई दवाएं ऐसी रिकॉर्ड में मिली हैं, जिनकी खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड में अंतर आ रहा है। एके एंटरप्राइजेज को 22 दिसंबर तक तीन साल के खरीद बिक्री का रिकॉर्ड, ट्रांसपोर्ट कंपनी और बैंक डिटेल का रिकॉर्ड सुबूत के साथ जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ की आगे के आदेश तक खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है।
गर्भपात किट से पांच महीने के गर्भ का गर्भपात
गर्भपात किट से 20 सप्ताह यानी पांच महीने के गर्भ का गर्भपात कराया जा सकता है। इसके लिए डाक्टर की सलाह ली जाती है, कन्या भ्रूण हत्या करने वाले गर्भस्थ शिशु का लिंग बताने के बाद गलत तरीके से गर्भपात करा देते हैं, यह महिलाओं के लिए घातक भी हो रहा है।