आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के 40 जिलों में शीतलहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी. अगले दो से तीन दिन रहेगी सबसे अधिक ठंड.
आगरा में शीतलहर चल रही है. शनिवार को तापमान छह डिग्री तक रहा. हालात ये है कि धूप निकल रही है लेकिन सर्द हवाएं धूप में भी लोगों को ठंडक दे रही हैं. प्रदेश के मौसम विभाग ने इसको लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है. पहाडी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण इसका असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में यूपी के मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर आगरा सहित प्रदेश के 40 जिलों में ओरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है.
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
प्रदेश के प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, बहराइच, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, आगरा, मथुरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है.