आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में कोरोन संक्रमित मरीजों के लिए सामान्य हीटर नहीं लगाए जाएंगे, यह हीटर अलग होंगे, जिससे वार्ड में आक्सीजन की कमी ना हो।
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉण् संजय काला ने बताया कि कोविड अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए बॉडी वॉर्मर लगाने का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। इससे कोविड वार्ड में मरीजों का सर्दी से बचाव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड के लिए हमने 14 से 21 टन के 24 हीटर की मांग की है।

आमतौर पर हीटर या ब्लोअर रूम की अॉक्सीजन को कम कर देते हैंण् एेसे में आम लोगों को भी परेशानी हो सकती है। कोविड के पेशेंट्स को तो अॉक्सीजन की लगातार जरूररत होती है। इसलिए कोविड वार्ड में आम हीटर का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया है। अॉयल फिल्टर हीटर का फायदा यह होगा कि इससे वार्ड के वातावरण में ऑक्सीजन को प्रभावित नहीं करेगा। इसलिए एसएन प्रशासन ने 14 और 21 टन के अॉयल हीटर की मांग की गई है। डॉण् संजय काला ने बताया कि कोविड वार्ड में सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए जल्दी ही वार्ड के वॉशरूम में भी गीजर लगवाए जाएंगेण् इससे मरीजों को ठंडे पानी का उपयोग न करना पड़े। ठंडे पानी के उपयोग से मरीजों को परेशानी हो सकती है।
……………………………….
33 में मिला कोरोना संक्रमण कोविड.19 का संक्रमण अब भी बरकरार है। शनिवार को भी 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अब जनपद में कुल पाजिटिव की संख्या 10028 हो गई हैए जबकि 9586 कोविड मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जनपद में 273 उपचाराधीनों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 169 मरीजों की मौत हो चुकी हैण् कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनेंए शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथों को धोते रहें।