आगरालीक्स…पत्नी ने दूसरी पार्टी का थामा दामन, अब पति देगा तलाक और ब्रिटेन से आने—जाने वाली विमानों पर लगी रोक..कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन…देश दुनिया की खबरें आगरालीक्स पर एक क्लिक में
दूसरी पार्टी में शामिल पत्नी को तलाक देंगे भाजपा सांसद
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ टीमएसी के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब एक भाजपा सांसद की पत्नी टीएमसी में शामिल हो गई हैं. भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से खफा सौमित्र अब अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं.
ब्रिटेन के लिए सभी उडानें रदृ
भारत सरकार ने ब्रिटैन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद ब्रिटैन से आने और जाने वाली सभी उडानों पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है. यह रोक 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लगाई गई है. ज्ञातव्य है कि ब्रिटेन में कोरोना के इस नये स्ट्रेन के सामने आने के बाद विश्व के अनेक देशों में खलबली मच गई है. दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने सरकार से मांग की थी कि ब्रिटेन से आने और जाने वाली उडानों पर रोक लगाई जाए.
अमेरिका दूतावास पर रॉकेट हमला
इराकी राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमला किया गया. ये रॉकेट बगदाद के शिया बहुल इलाके अलरशीद कैम्प से दागे गए थे. फिलहाल किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस हमले मे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पाक ने गिराये भारतीय सीमा में ग्रेनेड
पंजाब के गुरदासपुर में भारत—पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से 11 ग्रेनेड फेंके. ये सभी ग्रेनेड पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आयुध कारखाने में बने हैं. ड्रोन के आने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की लेकिन ड्रोन ग्रेनेड गिरा कर पाकिस्तान सीमा में भाग गया.
अब उत्तराखंड में भी चुनाव लडेगी आप
दिल्ली से सत्तारूढ आम आदमी पार्टी ने यूपी के बाद उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा की है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि मैं दो बार उत्तराखंड गया और वहां की जनता से मिला. जनता की आम शिकायत है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोई काम नहीं किया. हम उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे.
मोतीलाल वोरा का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया. 93 साल के वोरा अक्टूबर माह में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. राहुल गांधी ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी और बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि हम उन्हें बहुत याद करेंगे. राहुल ने वोरा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं.