आगरालीक्स….सोमवार को मिले सिर्फ 16 केस…ताजनगरी में लगातार कम हो रहा कोरोना संक्रमण.
आगरा में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है. लगातार संक्रमण के आंकडे कम आ रहे हैं. 21 दिसंबर, सोमवार को ताजनगरी में 16 संक्रमित मिले. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 10064 हो गई है. अब तक 9636 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक जिले में 169 लोगों की मौत हो चुकी है.
अब तक का अपडेट
टोटल एक्टिव केस 259
टोटल केस 10064
टोटल डिस्चार्ज 9636
अब तक मौत 169
रिकवरी प्रतिशत 95.75
टोटल सैंपल 408634