आगरालीक्स.. आगरा का 26 दिसंबर का प्रेस रिव्यू, हाईवोल्टेज ड्रामा, मुख्य अतिथि की कुर्सी पर ब्लॉक प्रमुख के बैठने पर विधायक पक्षालिका सिंह भडकीं,

आगरा के न्यूजपेपरों में 26 दिसंबर को प्रकाशित खबरें
पीएम मोदी बोले किसानों के विश्वास पर आंच नहीं आने देंगे, जनता से नकारे नेता किसानों को कर रहे गुमराह, किसान सम्मान निधि वितरण समारोह में 80 मिनट का संबोधन, किसानों ने हरियाणा के टोल कराए निशुल्क, दिल्ली जयपुर हाईवे किया जाम। क्रषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा गतिरोध खत्म कर बातचीत को आगे आएं। बंगाल के 70 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि का नहीं मिला फायदा। नौ करोड किसानों के खाते में डाले 18 हजार करोड।

कोरोना की वैक्सीन का टीकाकरण परखने के लिए पंजाब सहित चार राज्यों में 28 से परीक्षण, पहले चरण में 30 करोड लोगों को लगना है कोरोना का टीका। पूरी प्रक्रिया की होगी जांच, एप से पंजीयन करके दिया जाएगा वक्त, लंदन से मेरठ आए एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित। सर्दी में पहाडों में जमी झीलें, मैदानों में और गिरेगा पारा, देश की सबसे युवा मेयर बनेंगी केरल की 21 साल की आर्या राजेंद्रन, हत्या के आरोपी का तिहाड जेल से दिनदहाडे अपहरण। अरुणाचल के छह जदयू विधायक और भाजपा में गए, ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अपील की है कि सभी देश एक दूसरे से कोरोना का टीका साझा करें। पदमश्री शमसुर्रहमान फारुकी नहीं रहे।

अमर उजाला कूडा उठाने पर स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में पहुंचेगी सूचना
पिनाहट में क्रषि मेले के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा, मुख्य अतिथि की कुर्सी पर ब्लॉक प्रमुख को देख भडकी विधायक पक्षालिका सिंह, मनाने के लिए एसडीएम पहुंच, चार थानों की पुलिस और पीएसी लगाई। 20 घंटे के शटडाउन के बाद पानी मिलते ही चार जगह जुई लीकेज

दैनिक जागरण यूके से लौटे 35 की कोरोना की जांच, 10 की रिपोर्ट निगेटिव, एक के दोबारा लिए जाएंगे सैंपल, कमला नगर में सैंपल लेने गई टीम को युवक ने लौटाया, पुलिस बुलाने के बाद लिए गए सैंपल
कोरोना के 19 नए केस, सक्रिय केस, 80 साल के बुजुर्ग संक्रमित
एक्यूआई 352, हवा की गुणवत्ता खराब

हिंदुस्तान आगरा मंडल में यूके से लौटे 89 लोगों पर नजर, अलग होगा वार्ड
कोरोना के टीके के साइड इफेक्ट पर नजर रखेंगे 85 डाक्टर
जनवरी में भी स्कूल खुलने के आसार नहीं
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/