आगरालीक्स.. आगरा में क्रिसमस के साथ ही न्यू ईयर सेलीब्रेशन की तैयारी, क्रिसमस की सुबह अमेरिका में धमाका.
एमपी में लव जेहाद के खिलाफ कानून
अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी लव जेहाद के खिलाफ धर्म स्वातन्त्रय विधेयक 2020 को केबिनेट की मंजूरी मिल गई है। नए कानून में 19 प्रावधान हैं। इसके तहत अगर धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित पक्ष के परिजन शिकायत करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अगर किसी शख्स पर नाबालिग अनुसूचित जाति, जनजाति की बेटियों को बहला फुसलाकर शादी करने का दोष सिद्ध होता है तो उसे दो से दस साल तक की सजा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति धन और संपत्ति के लालच में धर्म छिपाकर शादी करता है तो उसकी शादी शून्य मानी जाएगी।
मॉस्क बनाने की फैक्ट्री में आग, एक मौत
राजधानी दिल्ली में आज सुबह मॉस्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने दो लोगों को बचा लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली की मायापुरी इलाके में स्थित मॉस्क बनाने वाली फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर आग लगी और देखते-देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
कोरोना संक्रमण के 22273 नए मामले
देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में 222,73 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 1,01,69,118 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 251 और मोतों को जोड़कर अब तक 1,47, 343 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। रिकवरी रेट में मामूली वृद्धि के बाद यह 95.78 प्रतिशत हो चुकी है।
क्रिसमस की सुबह अमेरिका में धमाका
अमेरिका में क्रिसमस की सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद नैशबिल शहर धुआं देखा गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह धमाका जानबूझकर किया गया या दुर्घटनावश हुआ। फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक इस धमाके में भी तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।