आगरालीक्स… आगरा में चार लाख से अधिक की कोरोना की जांच, आज कोरोना के 19 केस आए हैं, कोरोना के केस 10159 पहुंच गए हैं।
आगरा में 26 दिसंबर को कोरोना के नए केस 19 आए हैं, इस तरह कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10159 पहुंच गई है। जबकि 9776 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 मरीजों की मौत हुई है।
सक्रिय केस 213, इन क्षेत्रों से आए केस
कोरोना के नए केस पुष्पांजलि नगर, कालिंदी विहार, नगला करे, नरोत्तम कुंज, छीपीटोला, मधु नगर, सरन हास्पिटल, बमरौली निवासी मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 213 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।