आगरालीक्स… क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज खुले शेयर बाजार में सेंसेक्स में बढ़त। वहीं सोना-चांदी की कीमत में मामूली उतार-चढ़ाव चल रहा है।
सेंसेक्स 47 हजार के पार
क्रिसमस के बाद आज खुले शेयर बाजार हरे निशान पर दिखाई दे रहे हैं। बीएसई का सेंसेक्स 180 अंकों की बढ़त के साथ 47,153 पर खुला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 66 अंकों की तेजी के साथ 13,815 पर खुला। भारतीय शेयर बाजार में मजबूती की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेत है। शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर दिख रहे हैं। निफ्टी पर करीब 1213 शेयरों में तेजी और 228 में गिरावट आई है।
सोने-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 50,200 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो दोपहर तक मामूली बढ़त के साथ 50,282 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी आज सुबह 69000 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली जो दोपहर तक मामूली गिरावट के बाद 68,850 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।