आगरालीक्स…घर के बाहर खेल रहा था दो साल का बच्चा. तालाब में तैरता मिला शव. आगरा के बरहन में…
थाना बरहन प्रभारी ने बताया डेरा बंजारा निवासी देवेन्द्र के घर के पीछे तालाब है. उसमें गांव का पानी जाता है जिससे तालाब में अधिक पानी था. कल शाम को देवेन्द्र का दो वर्षीय पुत्र नवीन खेलते-खेलते तालाब पर चला गया. परिजनों को इसका पता नहीं लग पाया. काफी समय बीत जाने के बाद उसकी मां को जानकारी हुई तो उसने परिवार के साथ उसकी तलाश की, लेकिन उस समय पता नहीं चल सका था. परिवार के लोग तालाब पर उसे ढूढ़ते पहुंचे तो उसका शव पानी पर तैर रहा था. इधर नवीन पिता का इकलौता पुत्र था. उसके मरने से घर में कोहराम मच गया था.