आगरालीक्स…(मॉकड्रिल) रेनबो हॉस्पिटल में लगी आग..फायर ब्रिगेड पहुंची. टीम ने अस्पताल के स्टाफ को….
मॉकड्रिल का हुआ आयोजन
रेनबो हॉस्पिटल में स्टाफ को आग पर काबू पाने की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. यह फायर ड्रिल उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शास्त्रीपुरम अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित की गई थी. फायर मैन संजय गौतम ने अपनी टीम सहित पहुंचकर आग बुझाने के तरीके संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग लग जाने की स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है, और ओर इस में पीड़ित लोगों को कैसे बाहर निकाल कर फास्ट एड देनी है.

सबसे पहले ये करें
उन्होंने कहा कि आग लग जाने की सुरत में सबसे पहले ज्वलनशील पदार्थ को बाहर निकालना चाहिए और आक्सीजन की सप्लाई बंदकर देनी चाहिए ताकि जो आग पर आसानी से काबू पाया जा सके. लीडिंग फायर मैन जंगवीर सिंह ने स्टाफ से कहा कि कि चूंकि ये अस्पताल है इसलिए आपकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है. सभी को आग बुझाने के तरीके आने चाहिए और साथ ही मरीजों को बाहर निकालने के तरीके भी क्योंकि मरीज बीमार होते हैं, वे खुद से चल फिर नही पाते. फायरमैन शिवपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. स्टाफ को डेमोंस्ट्रेशन के जरिए आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया. अस्पताल के प्रमुख डॉ केशव मल्होत्रा ने मॉक ड्रिल के लिए पहुंची फायर स्टेशन की टीम का धन्यवाद किया. ड्रिल को सफल बनाने में महाप्रबंधक राकेश आहूजा, मेंटिनेंस मैनेजर अमृतपाल सिंह चड्ढा, एचआर प्रबंधक लवकेश गौतम, सुरक्षा प्रभारी सुगड़ सिंह का योगदान सराहनीय रहा.