Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana goes digital. Now apply online
टॉप न्यूज़यूपी न्यूजहेल्थ

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana goes digital. Now apply online

157

आगरालीक्स….डिजिटल हुई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना. गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाएं उठाएं लाभ. घर बैठे ऐसे करें आनलाइन अप्लाई…

लॉगिन करके करें आवेदन
कोविडकाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेना आसान हो गया है. अब लाभार्थी द्वारा घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. डिजिटल इंडिया अभियान में इस योजना को भी शामिल किया गया है. अब योजना के लाभार्थी को खुद से अपना फॉर्म ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए लाभार्थी को www.Pmmvy-cas.nic.in पर लॉगिन करके आवेदन करना होगा.
अपना फार्म स्वयं भर सकते हैं
योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. यू. के. त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्व की भांति ब्लॉक स्तर पर, संबंधित कार्यालय अथवा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने का उद्देश्य यह है कि जो लोग इंटरनेट चलाते हैं वह अपना फार्म स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इससे कोविड-19 के संक्रमण से भी बचाव हो सकेगा, बिना किसी के संपर्क में आए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. कुछ लोग जानकारी होने पर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से भी फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं. अब उनको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी.
हेल्प लाइन नंबर जारी
एसीएमओ ने बताया कि यदि किसी को कोई भी समस्या है, तो राज्य स्तर से हेल्पलाइन नंबर 7998799804 जारी किया गया है. इस हेल्पलाइन नंबर पर लाभार्थी स्वयं ही कॉल करके योजना के आवेदन संबंधी व भुगतान ना होने जैसी समस्या का निराकरण प्राप्त कर सकते हैं.
इस तरह करें अप्लाई
योजना की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सन्नु सूर्यवंशी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए लाभार्थी जब www.pmmvy-cas.nic.in पर लॉगिन करेंगे. तब उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा. साइट पर ओटीपी डाल कर संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक कुल 65173 फॉर्म आवेदन किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में रुपए 5000 की धनराशि दी जाती है.

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलायी गयी है. पहले इस योजना को मातृत्व सहयोग योजना कहा जाता था. इस योजना को 2010 में इंदिरा गांधी मातृ सहयोग योजना के रूप में शुरू किया गया था. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इसका नाम बदलकर मातृ सहज योजना किया और बाद में1 जनवरी 2017 में इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के नाम से पूरे देश में लागू कर दिया गया. इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है. यह योजना देश के विभिन्न राज्यों में भी लागू है. इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना होता है ताकि वह खुद के साथ-साथ अपने नवजात की भी देखभाल कर सकें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!