आगरालीक्स….ऐतिहासिक अभियान के साथ सरहिंद पंजाब यात्रा दल का आगरा में वापसी पर जोशीला स्वागत.. सीएम का जताया आभार.
आगरा में जोशीला अभिनंदन
ताजनगरी से फतेह गढ़ साहिब ‘सरहिन्द’ तक यात्रा पूरी करके विनम्र श्रद्धाजंलि हिन्दू धर्मरक्षक गुरू गोविन्द सिंह जी और उनके चार वीर पुत्रों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझारू सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के महा बलिदान को अभियान फाउंडेशन द्वारा जिन संकल्पों को प्रतिबद्धता व मजबूत इरादों के साथ भारत सरकार सहित सभी राज्यों की सरकारों तक मांगे पहुचाई गयी उनका मूल्यांकन मुश्किल है, अभियान का प्रयास ऐतिहासिक है बेमिसाल है की वापसी पर आज कोठी नम्बर 60 नौलक्खा रोड, सदर बाजार के विशाल केम्पस में व्यापारिक, सामाजिक, खेलकूद, आदि अनेक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन व जोशीला स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया.
ये की गईं मांगें
इतिहास को हिस्सा मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष व यात्रा संयोजक रवि दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री से की गई मांगों में फतेहगढ़ साहिब से लेकर पटना साहिब तक एनएच-2 का नाम ‘माता गुजर कौरब राजमार्ग’ किया जाए. गुरू गोविन्द सिंह जी व उनके परिवार त्याग, बलिदान सहित सम्पूर्ण चरित्र 10 से 12वीं कक्षा तक के सभी पाठ्यक्रमों व सभी बोर्ड में शमिल किया जाए. चमकौर तथा फतेहगढ़ साहिब में ‘सरहिन्द पंजाब’अन्तराष्ट्रीय स्तर का स्मारक गुरू गोविन्द सिंह जी के चारो पुत्रों की स्मृति में बनाया जाये. भविष्य में कोई भी नया उपग्रह, लड़ाकू विमान, अथवा नए वैज्ञानिक अविष्कार का नामकरण गुरू गोविन्द सिंह के चारों शहीद पुत्र बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझारू सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेहसिंह के नाम पर किए जाए. गुरू तेज बहादुर सिंह जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली मेट्रो ‘राजीव चैक’ स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरूतेग बहादुर चैक’ किया जाये.