आगरालीक्स.. आगरा में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे 11 हादसा,ट्रक में घुसी टेंपो ट्रेवलर, सात घायल।
आगरा में रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी में खडे ट्रक में टेंपो ट्रेवलर जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, कुछ को गंभीर चोट लगी है, टेंपो ट्रेवलर से लोग नेपाल जा रहे थे।