आगरालीक्स.. आगरा का 7 जनवरी का प्रेस रिव्यू,कोरोना संक्रमण के चलते आगरा में इस बार नहीं होगा ताजमहोत्सव, 72 घंटे में एक आईडी हैक कर रहे साइबर शातिर।

आगरा में सात जनवरी को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
किसान आंदोलन, स्थिति में सुधार नहीं, वार्ता से हो हल, शीर्ष अदालत में सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई। जबरन धर्मांतरण कानून पर रोक नहीं, सुनवाई को तैयार, मौलिक अधिकारों के खिलाफ है कानून। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सभी राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों को एक से दूसरी जगह ले जाने पर रोक। पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बर्ड फ्लू के पीछे प्रवासी पक्षी। रोहिंग्या आतंकी फंडिंग में 5 ठिकानों पर छापे, यूपी में 12 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव 28 जनवरी को। गाजियाबाद में श्मशान घाट में टेंडर गिरने से 24 की मौत के मामले में जांच एसआईटी को। ट्रंप समर्थक बैरिकेड तोड संसद परिसर में घुसे, संसद में बहस रुकी, बाशिंटन में कर्फ्यू ।

अमर उजाला अंधेरगर्दी दयालबाग में लीकेज से 9 वीं बार धंसी सडक
विवि में अंकपत्र जलाने पर कर्मचारी वीरेश के खिलापफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज
कल और परसों ताजगंज और नौलक्खा में नहीं आएगा पानी

दैनिक जागरण कोरोना वैक्सीन का 68 केंद्रों पर अब 11 जनवरी को होगा ड्राई रन
डीवीवीएनएल के निदेशक सहित कोरोना के 18 नए केस
नगर निगम चलाएगा संजय प्लेस में पार्किंग, स्थानीय निवासियों और दुकानदार को नहीं देना होगा शुल्क
हिंदुस्तान बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट पर आगरा, दूरबीन से रखी जा रही पक्षियों पर नजर
गर्भपात किट मामले में एके एंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
इस बार नहीं होगा ताजमहोत्सव
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/