आगरालीक्स… आगरा में हर साल 18 फरवरी से लगने वाले ताजमहोत्सव पर निर्णय ले लिया गया है। इस बार ताजमहोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। 30 साल में पहली बार ताजमहोत्सव का आयोजन नहीं होगा।
आगरा में हर साल 18 फरवरी से 10 दिवसीय ताजमहोत्सव का शिल्पग्राम में आयोजन किया जाता है। ताजमहोत्सव में देश भर से शिल्पकार आते हैं, इसके साथ ही हर रोज बालीवुड और लोकगगीतों की प्रस्तुति होती है। इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर ताजमहोत्सव के आयोजन पर संशय था। ताजमहोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमिश्नर अनिल कुमार का कहना है कि ताजमहोत्सव में भीड उमडती है, कोरोना संक्रमण में इससे समस्या हो सकती है, इसलिए ताजमहोत्सव ना कराने का निर्णय लिया गया है।
एक करोड से ज्यादा लोग पहुंचते हैं ताजमहोत्सव
ताजमहोत्सव में खरीदारी के साथ रात को सांस्क्रतिक कार्यक्रम होते हैं। बालीवुड सेलेब्रटी के आने के कारण दिन के साथ ही रात में भी ताजमहोत्सव में भीड उमडती है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजमहोत्सव में एक करोड लोग आते हैं, हर साल 18 से 28 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाता है। मगर, इस बार आयोजन नहीं होगा।