आगरालीक्स…बर्ड फ्लू के कारण मुर्गी और अंडों की बिक्री हुई कम. मध्यप्रदेश और हरियाणा से नहीं आईं गाडियां.
बिक्री पर पड रहा काफी असर
बर्ड फ्लू के कारण शहर में चल रहे मुर्गी पालन और अडों की बिक्री में काफी असर पड़ा है. मुर्गी पालन करने वाले और अडों की ठेल लगाने वालों ने कहा कल बिक्री काफी कम हुई. इससे काफी घाटा भी हुआ. न्यू आगरा के रहने वाले जितेन्द्र गुप्ता अंडे की ठेल लगाते हैं. उनका कहना है बर्ड फ्लू से काफी असर पड़ा है. दो दिन से आधी भी बिक्री नहीं हुई है. ग्राहक भी काफी संख्या में कम आए. पांच राज्यों में फैले बर्ड फ्लू से काफी असर रहा. दुकान पर आने वाले ग्राहकों ने भी इसकी चर्चा की. राजपुर चुंगी पर चिकिन का काम कर रहे ढाबा मालिक ने कहा हम लोगों ने जितने मुर्गे मंगाए थे उनमें से आधे भी नहीं बिके. इससे काफी नुकसान हुआ है. बुद्ध विहार पर अड़ों का कारोबार कर रहे कारोबारी ने कहा वे बाहर से अंडा मंगवाते थे. कई गाड़ी मध्य प्रदेश से भी आतीं थीं. इसके अलावा हरियाणा से भी अंडा मंगवाया जाता था, कल गाड़ियां नहीं आईं. इससे काफी नुकसान हो रहा है.