आगरालीक्स…एक और मुठभेड़, अबकी बार पुलिस के निशाने पर आया पाती गैंग. गोली लगने से घायल बदमाश को दबोचा.
थाना जगनेर पुलिस की गांव नोनी तिराहे पर गुरुवार की रात पाती राम गैंग से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. एक बदमाश मौके पर फायदा उठाकर भाग निकला. सूचना पर एसपी ग्रामीण पूर्वी और सीओ खेरागढ़ मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एसपी ग्रामीण पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कस्बे में हो रही चौरियों की रोकथाम के लिए थाना जगनेर के प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार रात गांव नोनी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस बीच बाइक पर दो बदमाश पुलिस को आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया. पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी अपनी रक्षा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी. बदमाश को घायल देख उसका साथी भाग जाने में सफल हो गया. पकड़ा गया बदमाश गोपाल निवासी जलेसर एटा का है. उसका साथी गोपाल भागने में सफल हो गया है. पकड़ा गया बदमाश पाती गैंग का सदस्य है. दिसम्बर माह में इस गैंग ने दो आभूषणों की दुकान को निशाना बनाया था. लाखों रुपये के आभूषण लेकर भाग गए थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. पाती गैंग में छह लोग हैं. उनकी भी तलाश की जा रही है. बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक मिली है.