आगरालीक्स…पत्नी नहीं बनाती थी खाना..पति को थी ये शिकायत. पुलिस तक पहुंचा मामला. काउंसलिंग में मिलाया. पुलिस के पास पहुंच रहे पति—पत्नी की अजब—गजब शिकायतें.
15 मामले आए—8 को सुलझाया
रविवार को बिछुड़े हुए 8 परिवारों को आगरा पुलिस ने कराया एक. परिवार परामर्श केंद्र द्वारा 8 दंपत्तियों की काउंसलिंग कर कराया समझौता. इस तरह की थी सभी की शिकायतें.
केस—1. गंगा देवी पुत्री हुब्बलाला सिंह निवासी मुजफ्फरपुर थानाशमसाबाद अपने अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था.
केस—2. प्रकाश गर्ग पुत्र पूरनचंद निवासी सैंया ने अपनी पत्नी के खिलाफ खाना न बनाने और काम न करने के लिए दिया था प्रार्थनापत्र.
केस—3. मौनी पुत्री इशाक अहमद निवासी सुल्तानगंज थाना हरीपर्वत ने अपने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ बीमारी के चलते इलाज न कराने के लिए दिया था प्रार्थनापत्र.
केस—4. भूरी सिंह पुत्र किशनलाल निवासी गांव शाहपुर थाना कौलारी जनपद धौलपुर राजस्थान द्वारा पत्नी के मायके वालों के खिलाफ पत्नी को न भेजने के लिए दिया था प्रार्थना पत्र.
केस—5. रजनी पुत्री स्व. विजय सिंह निवासी बाग मुजफ्फर खां थाना हरीपर्वत ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करना व घर का खर्च न देने के लिए दिया था प्रार्थना पत्र.
केस—6 पुनम पुत्री स्व. मुरारीलाल निवासी राधे वाली गली शिव नगर नरीपुरा शाहगंज द्वारा अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करना व दहेज की मांग करना व देवर द्वारा अश्लील हरकत करने के संबंध में दिया गया था प्रार्थना पत्र.
केस—7. मोहन लाल पाराशर निवासी गांव औलेंडा थाना फतेहपुर सीकरी द्वारा अपनी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ बेटी को मारने व दहेज मांगने के लिए दिया गया था प्रार्थनापत्र.
केस—8. शौनू पुत्र राजकुमार निवासी राजनगर नई आबादी थाना लोहामंडी द्वारा अपनी पत्नी व पत्नी के मायके वालों के खिलाफ धमकी देने, मारपीट करने व पत्नी को न भेजने के संंबंध में दिया था प्रार्थना पत्र.
काउंसलिंग में पुलिस ने इन सभी की समस्याओं और शिकायतों को सुना और बात में इन्हें समझा—बुझाकर एक कराया. एक होने पर सभी ने आगरा पुलिस का आभार भी जताया.