आगरालीक्स… सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर है, जबकि सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह 87 अंक की तेजी के साथ 49,061 पर खुला लेकिन सुबह साढ़े दस बजे के बाद 477 अंक टूटते हुए 48,557 तक पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 14,453,30 पर खुला औऱ शुरुआती कारोबार में ही गिरते हुए 14,263.60 तक चला गया। एनएसई में शुरुआती कारोबार में 710 शेयरों में तेजी 662 में गिरावट दर्ज की गई।
कोरोना को लेकर निवेशकों में चिंता
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले जुले संकेत आ रहे हैं। कई देशों में टीका सफलतापूर्वक चल रहा है तो कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने और लॉकडाउन लगने की खबरें मिली है। खासकर चीन के कई शहरों से ऐसी खबरें मिली हैं, इसको लेकर निवेशकों में चिंता है।
रुपया भी कमजोर
सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया दस पैसे टूटकर 73.22 पर खुला, जबकि शुक्रवार को रुपया 73.12 पर बंद हुआ था।
वायदा बाजार में सोने-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव का रुख है। सोना सोमवार सुबह 48,669 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 48,811 रुपये प्रति दसग्राम तक पहुंच गया। इसी प्रकार चांदी सुबह 65,055 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो दोपहर तक 65,317 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।