आगरालीक्स… अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड 84.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों ही दिनों की कीमत में 25-25 पैसे की बढ़त हुई है। दिल्ली में डीजल 75.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में 87.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.43 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 86.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.72 रुपये प्रति लीटर तथा मुंबई में पेट्रोल 91.56 रुपये प्रति लीटर, डीजल 81.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह नोएडा में पेट्रोल 84.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.57 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। आगरा में पेट्रोल 84.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है।