आगरालीक्स …आगरा के आवास विकास परिषद ने मकान लेने के बाद पैसा जमा ना करने वाले 3752 बकाएदारों की सूची तैयार की है, इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद आवंटन निरस्त किए जाएंगे।
आगरा जोन में परिषद ने करीब 3752 आवंटियों को डिफाल्टर घोषित किया है। ओटीएस स्कीम के तहत 1100 आवंटियों ने आवेदन किया था, इन पर करीब 50 करोड रुपये की बकाएदारी थी, इसके बाद अन्य आवंटियों ने पैसे जमा करने के लिए आवेदन नहीं किया है और बकाया पैसे जमा नहीं कर रहे हैं।
सिकंदरा योजना में सबसे ज्यादा बकाएदार
आगरा में आवास विकास परिषद के सबसे ज्यादा बकाएदार सिकंदरा योजना में हैं, इन बकाएदारों में 20 हजार रुपये से लेकर दो करोड रुपये तक के बकाएदार हैं।