आगरालीक्स… आपका राशन कार्ड रद्द हो गया है, अथवा उसमें नाम जोड़ने अथवा घटाने का काम है तो, उसे जल्दी पूरा करा लें। 30 जनवरी तक आपूर्ति कार्यालय में या ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
देश के कई राज्यों में नये राशन कार्ड बनाने और पुराने राशन कार्डों में नाम जोड़ने-घटाने का काम चल रहा है। यही आपका राशन कार्ड रद्द हो गया है तो उसे दोबारा बनवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इसी साल से पूरे देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना पूरी तरह से लागू होने जा रही है। ऐसे में कई राज्यों में परिवास के सभी सदस्यों का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराने, तय समय में राशन नहीं लेने पर राशनकार्ड रद्द हो गया है तो उनके राशन कार्ड बहाली के लिए यह मौका दिया जा रहा है। सरकार की मंशा फर्जी राशनकार्डधारकों पर शिकंजा कसने की है
राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
-आवेदक उत्तर प्रदेश का रहने वाला होना चाहिए।
-आवेदन करने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार के पास आधार कार्ड होना जरूरी।
-पोस्टल एड्रेस देना है जरूरी।
-आवेदक बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा है तो आय प्रमाणपत्र होना जरूरी।
-आवेदक के पास वोटर आईडी होना चाहिए।
-आवेदक के पास बैंक पासबुक का होना भी अनिवार्य।