आगरालीक्स ..आगरा में 29 जनवरी को बैंकों में इंटरनेट कनेक्टविटी बाधित रहेगी, बीएसएनएल द्वारा टेक्निकल अपग्रेडेशन किया जा रहा है,
इसके तहत 28 जनवरी की रात 10 बजे से 29 जनवरी की रात एक बजे तक आगरा और आस पास के जिलों में बीएसएनल की ब्राडबैंडकनेक्टिविटी बाधित रहेगी।
आगरा की बैंकों में 70 फीसद से अधिक इंटरनेट कनेक्टिविटी बीएसएनएल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल के आगरा फीरोजाबाद के प्रधान महाप्रबंधक सूर्यकांत का कहना है कि बीएसएनएल द्वारा तकनीकी अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसके चलते ब्राडबैंड कनेक्टिविटी बाधित रहेगी। अपग्रेडेशन का काम 28 जनवरी की रात 10 बजे से 29 जनवरी की रात एक जे तक चलेगा।
आगरा सहित अन्य जनपदों में कनेक्टिटिवी रहेगी बाधित
अपग्रेडेशन के काम के चलते आगरा के साथ ही मथुरा, अलीगढ, एटा में कनेक्टिविटी बाधित रहेगी। इससे इन जिलों में भी बैंकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित रह सकती है।