आगरालीक्स आगरा में सीनियर नेशनल महिला रेसलिंग में इनाम में भैंस दी गई, भैंस का नाम गंगा और कीमत 1 .50 लाख। हरियाणा की टीम पहले नंबर पर रही।
आगरा के मनोरमा इंस्टीट्यूट, लडामदा में में सीनियर महिला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ओवरआल चैंपियन रही। 53 किग्रा के फाइनल में महाराष्ट्र की नंदिनी ने दिल्ली की ममता रानी को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। 59 किग्रा में रेलवे की सरिता ने हरियाणा की संजू देवी को हराया, 65 किग्रा में रेलवे की निशा ने राजस्थान की मोनिका को हराया, 68 किग्रा में हरियाणा की अनीता ने उत्तर प्रदेश की रजनी को हराया, 76 किग्रा में रेलवे की किरण ने हिमाचल प्रदेश की रानी को हराया।
ओवरआल चैंपियनशिप
हरियाणा, प्रथम, 201 अंक
रेलवे,द्वितीय, 161 अंक
दिल्ली,तृतीय, 119 अंक