आगरालीक्स. (वीडियो). आगरा में होटल में छापा, पुलिस ने कमरों से 24 छात्र छात्राएं अरेस्ट किए। घंटे के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे कमरे, पुलिस जांच में जुटी।
सोमवार को आगरा पुलिस ने आगरा बिचपुरी रोड स्थित एआर होटल पर छापा मारा। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापा मारा।
कमरों में मिले छात्र छात्राएं
पुलिस ने होटल पर छापा मारा, कमरों में छात्र छात्राएं मिले। पुलिस ने कमरों से उन्हें पकड लिया, पूछताछ में बताया कि वे स्कूल और कालेज में पढने वाले छात्र छात्राएं हैं और अपने ब्वायफ्रेंड के साथ आए हैं। पुलिस छात्र छात्राओं को मिनी बस में बिठाकर थाने ले गई।
घंटे के हिसाब से होटल के कमरे का चार्ज
पुलिस पूछताछ में सामने आाया है कि होटल के कमरों को घंटे के हिसाब से दिया जाता था। एक घंटे के लिए 500 से 700 रुपये में कमरा दिया जाता है, इससे होटल में युवक और युवतियों की संख्या अधिक रहती है।
युवतियों के बुलाए परिजन
पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल से पकडी गई युवतियों के परिजनों को बुलाया। इसके बाद युवतियों को छोड दिया जाएगा, परिजनों को बुलाने की बात कहती ही युवतियां रोने लगी।
होटल संचालक पर होगी कार्रवाई
पुलिस के छापे के दौरान होटल संचालक भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने होटल के कर्मचारी पकडे गए हैं। होटल का पंजीकरण है कि नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।