आगरालीक्स आगरा में इवेंट कंपनी के संचालक को गोली बाइक और स्कूटर सवार युवकों ने गोली मारी थी,
पुलिस इवेंट कंपनी के संचालक पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी है।
आगरा के न्यू सीता नगर,राम बाग निवासी अमित तिवारी की इवेंट कंपनी है, बुधवार रात को वे अपने साथियों के साथ कार से संजय प्लेस स्थित कार्यालय से अपने घर जा रहे थे।
नुनिहाई लिंक रोड पर बाइक सवारों ने कार को रोक लिया। बाइक सवारों ने अमित तिवारी से विवाद के बाद गोली मार दी।
कंधे पर लगी गोली
गोली अमित तिवारी के कंधे में लगी। बाइक सवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। अमित तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बाइक और स्कूटर सवार चार लोगों ने हमला किया था, पुलिस हमला करने वालों की तलाश में जुटी है।