आगरालीक्स..आगरा की सदर तहसील आईएसओ 9001 सर्टिफाइड हो गई है। यह पहली तहसील है, अब सदर तहसील के कर्मचारी ड्रेस पहनेंगे, नेम प्लेट लगाएंगे। रिकॉर्ड को व्यवस्थित कर रखा जाएगा।
आगरा की सदर तहसील को बुधवार को ISO 9001:2015 का सिर्टिफिकेट दिया गया। आईएसओ की टीम ने डीएम प्रभु एन सिंह, एसडीएम एम अरुन्मोली को प्रमाण पत्र दिया।
मंडल की दूसरी तहसील
सदर तहसील अब जिले की पहली
ISO सिर्टिफिकेट तहसील है और मंडल की दूसरी तहसील है। इससे पहले फीरोजाबाद तहसील को ISO 9001 सिर्टिफिकेट दिया जा चुका है।