आगरालीक्स.. आगरा में स्कूल खुलने पर पहले दिन 30 से 40 फीसद छात्र ही स्कूल पहुंचे। छह से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए अभी सभी स्कूल नहीं खुले हैं, कुछ स्कूल अभी बंद हैं।
आगरा में 10 फरवरी से कक्षा छह से 8वीं तक के अधिकांश स्कूल खुल गए। स्कूलों में सुबह से ही छात्र पहुंच गए, थर्मल स्कैनिंग, पल्स आक्सीमीटर से जांच के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। छात्रों ने जमकर मस्ती की, अपने दोस्तों से 11 महीने बाद मिले।
30 से 40 फीसद छात्र पहुंचे
पहले दिन स्कूल में 30 से 40 फीसद छात्र ही पहुंचे। कई स्कूल अभी खुले नहीं हैं, स्कूल खुलने के बाद से परिजन भी चिंतित हैं, इसलिए भी स्कूल में छात्रों की संख्या कम रही। अनुमान है कि अब धीरे धीरे छात्रों की स्कूल में संख्या बढने लगेगी और पूरी तरह से स्कूल खुल जाएंगे।
कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खुलेंगे
वहीं, कक्षा एक से पांच तक के स्कूल अब एक मार्च से खुलेंगे। मार्च से अधिकांश स्कूल सभी छात्रों के लिए खुल जाएंगे।