आगरालीक्स ..आगरा में तीन बडी रीयल एस्टेट कंपनी को 20 करोड से अधिक की रिकवरी के लिए नोटिस दिया है। निखिल होम्स,
रीयल एस्टेट रेगूलेटरी एक्ट रेरा के तहत निखिल होम्स, अंसल प्रॉपर्टीज और प्रेरणा कंस्ट्रक्शन पर 20 22 करोड रुपये की बकाएदारी है। भुगतान नहीं करने पर इनकी संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। आरोप है कि तीनों बिल्डरों ने प्रोजेक्ट के नाम पर खरीददारों से पैसा लिया था। खरीददारों को आवास नहीं मिले। उन्होंने रेरा में शिकायत की, 34 शिकायतें दर्ज कराई गईं। रेरा ने तीन बिल्डरों पर 20 22 करोड रुपये की बकाएदारी निकाली। एसडीएम सदर एम अरुन्मोली का मीडिया से कहना है कि तीनों बिल्डरों के विरुदृध रिकवरी सर्टििफेकेट जारी हो चुके हैं। इनके विरुदृध कुर्की नोटिस भी जारी किए गए हैं।
इतनी है बकाएदारी
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन 13 12 करोड रुपये
निखिल होम्स एसोसिएटस 5 56 करोड रुपये
अंसल प्रॉपर्टीज इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड 1 54 करोड रुपये