आगरालीक्स…जल्द महंगे हो सकते हैं प्रीपेड प्लांस..टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं विचार. महंगाई से बचना है तो अभी से करा लें लंबी अवधि का रीचार्ज.
टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं विचार
आने वाले दिनों में मोबाइल पर बात करना महंगा हो सकता है. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही अपने प्रीपेड प्लांस बढ़ा सकती हैं. जानकारी मिली है कि एक अप्रैल से नए रेट के प्लांस जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में पेट्रोल—डीजल और एलपीजी गैस के बाद मोबाइल पर बात करना भी महंगा हो सकता है. ऐसे में अगर यदि आपका प्रीपेड पैक जल्द समाप्त होने वाला है और आप टैरिफ वृद्धिसे बचना चाहत हैं तो लंबे समय के प्रीपेड रीचार्ज प्लांस यूज कर सकते हैं.
ये प्लांस हो सकते हैं बेस्ट
अगर आप जियो सिमकार्ड धारक हैं तो आपके लिए साल भर की वैधता वाले दो प्रीपेड पैक बेहतर हो सकते हैं. इनमें एक पैक 2399 रुपये का है, जो 365 दिनों की वैधता वाला है. इनमें आपको प्रतिदिन 2 जीबी नेट डाटा मिलेगा जबकि दूसरा पैक 2121 रुपये वाला है, जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें आपको 1.5 जीबी डाटा रोजाना मिलेगा.
अगर आप एयरटेल के कस्टमर हैं तो आपको 365 दिनों की वैधता वाला 2498 रुपये का प्लान मिल सकता है. इसमें आपको 2 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा. इसके अलावा 1498 रुपये का एक प्लान और है जो कि साल भर का है लेकिन इसमें केवल आपको 24 जीबी डाटा ही मिलेगा.
इसके अलावा अगर आप वोडाफोन आइडिया के कस्टमर हैं तो आपको 2 जीबी के डाटा के साथ 365 दिनों की वैधता वाला प्लान मिल सकता है. ये आपको 2595 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा 2399 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें आपको 1.5 जीबी डाटा मिलेगा. ये प्लान भी 365 दिनों का होगा.