आगरालीक्स.. आगरा के एक सितारा होटल से दुल्हन की मां का कैश और ज्वैलरी से भरा बैग चोरी हो गया, इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के होटल रेडिसन में देवरी रोड निवासी अमर सिंह रिटायर स्टेशन मास्टर हैं, उनकी बेटी नम्रता की 22 फरवरी को फ्रेंडस कॉलोनी निवासी रिटायर दरोगारमेश बाबू के बबेटे प्रशांत से होटल रेडिसन में हुई। वरमाला के बाद फोटो कराने के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष को स्टेज पर बुलाया गया। दूल्हन पक्ष से मां और पिता अपना कैश और ज्वैलरी से भरा बैग कुर्सी पर रखकर फोटो कराने चले गए। फोटो कराकर लौटे तो बैग गायब था, इससे उनके होश उड गए। उन्होंने होटल मैनेजमेंट को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज में दे रहा दिखाई
सीसीटीवी में एक युवक और एक बालक दिखाई दे रहा है। बालक के हाथ में कोट है, बालक ने कुर्सी पर रखे बैग पर कोट रख दिया, इसके बाद कोट से छिपाकर पर्स उठाकर ले गया।
एसएसपी कार्याल्य में की शिकायत
सीसीटीवी फुटेज दिखा दिए, उसमें एक युवक बैग लेकर जाते हुए दिख रहा है। यह युवक कौन है, यह पता नहीं चला। इस मामले में पीडित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है, थाने में तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।