आगरालीक्स…ताजमहल देखने आया साउथ का ये सुपर स्टार. मैरिज एनिवर्सिरी पर पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार. देखें फोटो….
शादी की सालगिरह पर पहुंचे
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार को पत्नी स्नेहा संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी की 10वीं एनिवर्सिरी पर यहां पहुंचे. आज ही के दिन यानी 6 मार्च 2011 को दोनों की शादी हुई थी. दोनों व्हाइट ड्रेस मे नजर आए. उन्होंने ताजमहल की डायना बेंच पर बैठकर पॉज भी दिया. अभिनेता को देखने के लिए लोगों की भी भीड़ देखी गई. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चौकस होने पर दोनों ने प्रशंसकों का अभिभादन किया.

डेढ घंटे ताजमहल में रहे अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेडडी
अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेडडी के साथ ताजमहल में सुबह आठ बजे पहुंच गए। यहां ताजमहल के संगमरमरी हुस्न में खो गए, दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए, ताजमहल में फोटो खराए। अलग अलग अंदाज में अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेडडी ने फोटो लिए।

खूबसूरती में खो गए साउथ के स्टार कपल
सूरज की किरणों से ताजमहल का संगमरमरी हुस्न दमक रहा था। मोहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती में साउथ के स्टार खो गए। ताजमहल में करीब डेढ घंटे रहे।