आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना का शनिवार को एक भी केस नहीं आया है। आगरा में कोरोना की चेन ब्रेक होने से राहत मिली है, नया केस न आने से लोगों को राहत मिली है।
शनिवार को कोरोना के एक भी नया केस नहीं आया है। अब कोरोना के सक्रिय केस 18 रह गए हैं। ये भी होम आइसोलेशन में हैं, नए केस में मामूली लक्षण वाले मरीज हैं।
सात हजार तक कोरोना की जांच
कोरोना सैंपल जांच की संख्या भी बढ गई है। कोरोना के सात हजार से अधिक सैंपल की जांच की गई, इसके बाद भी नए केस नहीं बढे हैं, यह राहत दे रहा है।
कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 10545
कोरोना का पहला मरीज मार्च 2020 में आया था। एक साल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10545 पहुंच चुकी है। 10353 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 174 कोरोना के मरीजों की मौत हुई है।