आगरालीक्स…एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रशांत प्रकाश को मिला एपीआई ओरेशन अवार्ड. कोरोना काल में नॉन इन्वेसिव वेंटिलेशन के इस्तेमाल पर दिया था व्याख्यान.
एपीआई ने किया सम्मानित
भारतीय फिजिशियन्स संघ ने एसएन मेडिकल कॉलेज , आगरा के पल्मोनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रशांत प्रकाश को प्रो. रत्नावेलु सुब्रमण्यम के साथ उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष के एंडोमेंट ओरेशन पुरस्कार से सम्मानित किया है. डॉ. प्रकाश ने ‘आगरा लीक्स संवाददाता’ को बताया कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कोरोना काल में सांस लेने में समस्या होने पर नॉन इन्वेसिव वेंटिलेशन के इस्तेमाल पर व्याख्यान दिया. गौरतलब है कि आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज़ (एसएन) में कोविड-19 के दौरान नोडल आफिसर रहे. डॉ. प्रकाश पिछले 31 वर्ष में इस चिकित्सा महाविद्यालय के यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे व्यक्ति हैं. इससे पहले वर्ष 1991 में पद्मश्री डॉ. हाजरा को और वर्ष 2002 में डॉ. एमएम सिंह को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.