आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर बेजुबान जानवरों को सड़क दुर्घटना से बचाने का अनोखा प्रयास. स्ट्रीट डॉग्स के लगाए जाएगे रेडियम कॉलर बैंड. सोलर लाइट से रोशन होंगी झुग्गी झोपड़ियां…पढ़िए पूरी खबर
एक कर्तव्य संस्था करेगी ये काम
नुनिहाई की झुग्गी झोपड़ियां अब सोलर लाइट से जगमगाएंगी। एक कर्तव्य संस्था द्वारा यहां रविवार को 50 सोलर लाइट प्रदान की जाएंगी। साथ ही सस्ट्रीट डॉग्स के लिए 500 रेडियम कॉलर बैंड प्रदान किए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटना में मरने वाले बेजुबान जीवों को बचाया जा सके।

पोस्टर विमोचन कर दी जानकारी
यह जानकारी संजय प्लेस स्थित एक कर्तव्य संस्था के कार्यालय में आयोजित ररिवार को होने का रहे सोलर लाइट डोनेशन कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी गई। संस्था के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर वह अपनी टीम के साथ नुनिहाई की झुग्गियों में कुछ सामान डोनेट करने गए थे। यहां रंगोली बनाने के लिए उन्हें अपनी बिक की लाइट का सहारा लेना पड़ा। यहां लोग किसी तरह खाने पीने की व्यवस्था तो कर लेते हैं, लेकिन शाम होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है। इसी उद्देश्य के साथ दो घंटे में सूरज की रोशनी से चार्ज होने वाली 50 सोलर लाइट डोनेट करने का विचार आया। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में सोलर लाइट डोनेट करने का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। जिससे दिन ढलने पर शहर की झुग्गी झोपड़ियों में भी रोशनी बिखर सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अमित गौतम, आरएन गोस्वामी, विनीता अरोरा, खुशबू गुप्ता, काव्या दीक्षित, ध्रुव ठाकुर, प्रमोद बादलानी, यशु आदि उपस्थित थे।