आगरालीक्स आगरा में शादी के मंडप में थ्री इडियट मूवी का सीन, दुल्हन ने रस्मे पूरी होने पर फेरे लेने से किया इन्कार, मंडप में अब दूसरा दूल्हा पहुंच गया है।
आगरा के बाह क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कानपुर से बारात आई। बारात आने के बाद रस्मे हुई। देर रात मंडप में दूल्हा और दुल्हन के फेरे होने थे,लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। इससे खलबली मच गई, गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
दूल्हन गांव के ही युवक से शादी करने के की जिद पर अड गई। मगर, परिजन दूसरे से शादी करना चाह रहे थे। इसे लेकर हंगामा हुआ, दोनों पक्ष थाने पर पहुंच गए। देर तक हंगामा चलता रहा। मगर, कोई निर्णय नहीं हुआ।
मंडप में पहुंचा दूसरा दूल्हा
बात न बनने पर गांव के ही युवक, जिससे युवती शादी करना चाहती थी, वह मंडप में पहुंच गया। परिजन भी दुल्हन की शादी उसकी पसंद के गांव के ही युवक से करने के लिए तैयार हो गए हैं, जबकि कानपुर से आई बारात को अब लौटना पड रहा है। उन्होंने शादी का सामान भी दुल्हन पक्ष को वापस कर दिया है।
कई घंटे तक चला हंगामा
दुल्हन के मंडप में फेरे लेने से इन्कार करने पर लोग समझ नहीं पाए, उन्हें लगा कि पता नहीं क्या मामला है। इसके बाद मामला बढता गया, दुल्हन ने बता दिया कि वह अपनी पसंद के गांव के ही युवक से शादी करना चाहती है, इसके बाद लोग भी शांत हो गए। दुल्हन जिद पर अड गई कि वह उसी युवक से शादी करेगी, इसके बाद लोगों को मानना पडा।
थ्री इडियट मूवी का सीन
थ्री इडियट मूवी में भी इसी तरह का सीन था, फेरे से राजू प्रिया यानी करिश्मा कपूर को अपने साथ ले जाता है, कहता है कि वह रणछोड दास छांछड से प्यार करती है तो किसी दूसरे से शादी कैसे कर सकती है। राजू और फरहान प्रिया को मंडल से लेकर चले जाते हैं। यहां भी दुल्हन ने अपनी पसंद के दूल्हे से शादी करने के लिए फेरे लेने से इन्कार कर दिया।