Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona in Agra: Active cases start growing again in district# agranews
टॉप न्यूज़

Corona in Agra: Active cases start growing again in district# agranews

321

आगरालीक्स…आगरा में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के सक्रिय केस. बाहर से आने वाले लोगों से संक्रमण का खतरा. पढ़ें गुरुवार को आगरा में कितने केस आए और क्या है पूरा अपडेट.

10 से 21 हो गए सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं. सर्दियों में लगातार कोरोना पर अंकुश लग रहा था और सक्रिय केस घटकर 10 तक पहुंच गए थे लेकिन मार्च की शुरुआत से ही धीरे—धीरे फिर से सक्रिय कोरोना केस ​बढ़ने लगे हैं. गुरुवार को आगरा में 3 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि कोई भी डिस्चार्ज नहीं हुआ. गुरुवार तक आगरा में सक्रिय केस 21 हो गए हैं. गौरतलब है कि आगरा में अब तक करीब छह लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. आगरा में अब तक 10564 संक्रमित मिले है. इनमें से 175 की मौत हो गई जबकि 10368 मरीज इससे ठीक हो गए हैं. आगरा में कोरोना का रिकवरी प्रतिशत 98.14 है, जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है.

आगरा में चल रही टार्गेटेड टेस्टिंग
आगरा में इस समय हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से टार्गेटेड सैंपलिंग चल रही है. सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए टार्गेटेड सैंपलिंग शुरू की गई है. पहले दिन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की कोरोना की जांच की गई. टार्गेटेड सैंपलिंग में एंटीजन और आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराई जा रही है. कोरोना संक्रमित मिलने पर संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी. यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा. इसके लिए टीमें गठित की गई हैं.

टार्गेटेड सैंपलिंग में अब इनकी होगी जांच
19 मार्च- मिठाई की दुकान, डेयरी
20 मार्च -आटो और रिक्शा चालक
21 मार्च -रोडवेज और निजी बस
22 मार्च- रंग, पिचकारी विक्रेता
23 मार्च – रेस्टोरेंट
24 मार्च – माल, मार्केट, कपड़ा मार्केट,
25 मार्च – होली से संबंधित सामान के विक्रेता
26 मार्च – बाहर से आने वाले लोग
27 मार्च – शराब, ठंडाई की दुकानें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!