Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Air Connectivity from Agra to Ahmadabad, Mumbai, Bhopal and Bangalore start from Holi, flight fare & time…know here
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Air Connectivity from Agra to Ahmadabad, Mumbai, Bhopal and Bangalore start from Holi, flight fare & time…know here

395

आगरालीक्स…आगरा अब चार राज्यों की राजधानियों से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है, मुंबई, भोपाल, बेंगलोर के बाद अब अहमदबाद के लिए भी होली से फ्लाइट…कितना किराया और कितना लगेगा समय…पढ़िए पूरी खबर

होली से मुंबई, भोपाल, बेंगलोर के बाद अब अहमदाबाद भी
आगरा से अब देश के चार बड़े महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जा रही है. ये चार बड़े महानगर अपने अपने राज्य की राजधानियां हैं. ये चार बड़े महानगर और कोई नहीं बल्कि मुंबई, भोपाल, बेंगलोर और अहमदाबाद हैं. डोमेस्टिक फ्लाइट इंडिगो द्वारा ये सुविधा आगराइट्स को होली से दी जा रही है. इसके अलावा एयर इंडिया की फ्लाइट गोवा से आगरा होते हुए दिल्ली हर शनिवार को जाती है. आगरावासी इस फ्लाइट के जरिए दिल्ली भी जा सकते हैं. ऐसे में आगरा जिस तरह से देश के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से कनैक्ट हो रहा है ये आगरा के टूरिज्म के लिए काफी राहत भरा हो सकता है.

जानिए क्या होगा किराया और कितना लगेगा समय
आगरा टू अहमदाबाद (नॉनस्टॉप)
फ्लाइट का नाम 6ई 7268
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
आगरा से अहमदाबाद जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मिलेगी. आगरा—अहमदाबाद के बीच से ये फ्लाइट 29 मार्च से शुरू हो रही है. अहमदाबाद से फ्लाइट 6ई 7268 सुबह 8 बजे चलेगी और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे 10 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंच जाएगी. आगरा से फ्लाइट संख्या 6ई 7267 सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर जाएगी जो कि अहमदाबाद दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी. आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट का किराया सेवर में 3745 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस का किराया 4139 रुपये है.

आगरा से भोपाल (हर रोज, नॉन स्टॉप)
फ्लाइट का नाम 6E 7929
खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर चलेगी और नॉन स्टॉप दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंच जाएगी.
भोपाल से आगरा (हर रोज, नॉन स्टॉप)
फ्लाइट का नाम 6E 7931
भोपाल एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर ये फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर पहुंच जाएगी.
किराया
आगरा से भोपाल विमान सेवा का किराया सेवर में 2523 रखा गया है जबकि फ्लैक्सी प्लस में इसका किराया 2838 रुपये है.

आगरा से मुंबई (सप्ताह में तीन दिन, नॉन स्टॉप)
सप्ताह में तीन दिन आगरा से मुंबई फ्लाइट
मुंबई से आगरा सोमवार, बुधवार और शनिवार
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से फ्लाइट संख्या 6 ई 828 सुबह 10. 50 बजे उडान भरेगी, दोपहर 12. 55 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
फ्लाइट संख्या 6 ई 5304 आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1. 25 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और 3 .55 बजे मुंबई पहुंचेगी।
आगरा से मुंबई का सेवर किराया 4375 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस किराया 4769 रुपये है
मुंबई से आगरा का किराया सेवर 4426 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस का किराया 4820 रुपये है.

आगरा से बेंगलुरू
आगरा से बेंगलुरू के लिए भी 28 मार्च से इंडिगो फ्लाइट शुरू कर रहा है. लेकिन ये फ्लाइट डायरेक्ट नहीं है. आगरा से बेंगलुरू जाने वाले ​यात्रियों को आगरा से भोपाल 6E 7929 नामक फ्लाइट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगा. ये फ्लाइट शाम पांच बजे भोपाल पहुंच जाएगी. भोपाल में दो घंटे 40 मिनट का लेओवर है. इसके बाद फ्लाइट संख्या 6E 273 • A320 से यात्री शाम सात बजकर 40 मिनट से बेंगलोर के लिए उड़ान भरेंगे जो कि रात 9 बजकर 50 मिनट पर बेंगलोर पहुंच जाएंगे.
आगरा से बेंगलोर का सेवर किराया 6356 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस किराया 7075 रुपये है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!