अलीगढ़लीक्स.. हाथऱस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में एक आठ साल की बच्ची की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या करने का आऱोप लगाया गया है। बच्ची के पिता ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गांव के विवेक कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व उसकी 10वर्ष और आठ वर्ष की बेटी शाम को दूध लेने गांव में ही गई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय एक दुकानदार ने उसकी छोटी बेटी को दुकान का कुछ सामान चोरी करने के शक में पकड़ लिया और घऱ में ले गए, जहां आरोपी, उसकी मां समेत तीन लोगों ने चोरी का आऱोप लगाकर छोटी बेटी को बुरी तरह पीटा। बड़ी बहन के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। घायल बच्ची को सीएचसी और फिर अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाया गया, जहां कल उसकी मौत हो गई। अलीगढ़ में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।