आगरालीक्स… आगरा में हाई प्रोफाइल मामला, नर्स ने युवक पर किया असिड अटैक, युवक की मौत।
आगरा में गुरुवार को लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार को उसकी फ्रेंड नर्स ने अपने घर पर पंखा ठीक करने के लिए बुलाया। घर पर बुलाने के बाद नर्स ने लैब असिस्टेंड पर तेजाब उडेल दिया। तेजाब से लैब असिस्टेंड झुलस गया, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां युवक की मौत हो गई।
नर्स अस्पताल में भर्ती
असिड अटैक के दौरान नर्स पर भी तेजाब गिर गया, वह भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एक साथ कर चुके हैं काम, एक दूसरे के दोस्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पैथोलाजी लैब में लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। जबकि निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स इटावा की रहने वाली है। दोनों एक साथ एक लैब में काम भी कर चुके हैं और एक दूसरे के दोस्त हैं। लैब असिस्टेंड देवेंद्र कुमार की शादी तय हो गई थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।