आगरालीक्स…आगरा में खाटू नरेश ने खेली भक्तों संग इत्र की होली. भजनों पर झूमते रहे भक्त…खाटू श्याम के अलौकिक दर्शन कर लिया होली का आनंद

इत्र व मेवे की होली
गुलाब, खस, केवड़ा, मोगरा, चंदन जैसे विभिन्न फूलों की सुगंध से महकता श्याम बाबा का दरबार। खाटू नरेश के भजनों पर झूमते भक्त और उन के ऊपर होती इत्र की बौछार। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में आज इत्र व मेवे की होली का आयोजन किया गया। फाल्गुनी महोत्सव व स्थापना दिवस महोत्सव के तहत आज विशेष फूल बंगला व बाबा का श्रंगार किया गया। देर रात तक खाटू नरेश के अलौकिक दर्शन के लिए भक्तजनों की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने इत्र की होली का भी उमंग के साथ आनन्द लिया।

प्रसाद में मिला इत्र और मेवा
प्रसाद के रूप में भक्तों में इत्र व मेवा वितरित की गयी। सतरंगी फूलों की 51 मालों से बाबा का श्रंगार किया गया। शनिवार को शाम 7 बजे से मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। फूलों की होली के साथ फाल्गुन महोत्सव का समापन हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, ऋषिक मांगलिक, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विष्णु शर्मा, विशाल गोयल, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनूप गोयल, संजीव अग्रवाल, मनीष बंसल, अतुल सिंथोलिया, राजेश सिंघल आदि उपस्थित थे।
