Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Update in Agra: The number of patients reached around 100 in Agra on Saturday# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Update in Agra: The number of patients reached around 100 in Agra on Saturday# agranews

363

आगरालीक्स…आगरा में 100 के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या. विदेशी स्ट्रेन के मरीज मिल चुके हैं शहर में..हालात फिर से हो रहे बदतर..पढ़ें शनिवार को कहां—कहां से मिले संक्रमित

फिर से तेजी पकड़ने लगी महामारी
आगरा में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी पकड़ने लगा है. हालात फिर से खराब होने लगे हैं. फरवरी में जहां संक्रमण लगातार कम हो रहा था और शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 तक पहुंच गई थी वो एक बार फिर से 100 के करीब पहुंचने वाली है. आगरा में शनिवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में इस समय 91 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. आगरा में अब तक कोरोना पॉजिटिव 10656 मिल चुके हैं इनमें से 10389 डिस्चार्ज हो गए हैं तो वहीं 176 की मौत हो चुकी है. आगरा में 617300 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. रिकवरी प्रतिशत 97.49 है.

शनिवार को यहां—यहां से मिले संक्रमित
आगरा में शनिवार को जो 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं वो बसई ताजगंज, नई आबादी बसई खुर्द, किदवई पार्क राजा की मंडी, लापत नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी विजय नगर कॉलोनी, सुभाष नगर अलवतिया, अरदाया अछनेरा व किरावली से हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट इन सभी के संपर्क में आने वालों को भी ट्रैस कर रही है.

12 साल के बच्चे, युवती और बैंककर्मी में मिला दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन
आगरा के बोदला निवासी 12 साल के बच्चे में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन मिला है, बच्चे की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई थी। कमला नगर की रहने वाली 26 साल की युवती जनवरी में दक्षिण अफ्रीका से लौटी थी, युवती में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन मिला है। जबकि 55 साल के बोदला निवासी बैंककर्मी की तबीयत खराब होने पर इलाज कराया गया, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें भी दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन मिला है।

दुबई से लौटे युवक में न्यू म्यूटेड स्ट्रेन
ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला युवक दुबई गया था, वहां से लौटा, मार्च में उसने कोरोना की जांच कराई। युवक में कोरोना वायरस का न्यू म्यूटेड स्ट्रेन मिला है।

तेजी से फैल सकता है कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन
कोरोना वायरस का दक्षिण अफ्रीकी और न्यू म्यूटेड स्ट्रेन तेजी से फैलता है, इससे आगरा में तेजी से कोरोना के नए केस बढ सकते हैं। हालांकि इन नए स्ट्रेन के लक्षण और इलाज पुराना है, इस पर वैक्सीन भी असरदार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!