आगरालीक्स…आगरा के श्रीजगन्नाथ मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव में भक्तों ने लिया फूलों की होली का आनन्द. वृन्दावन इस्कॉन के घनश्याम सुन्दर प्रभु ने गौर कथा में चैतन्य महाप्रभु की जन्म कथा किया वर्णन

शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जैसे ही राधारानी और श्रीहरि के पुष्पों से अभिषेक प्रारम्भ हुआ मंदिर परिसर में हरे कृष्णा, हरे कृष्णा के जयकारे गूंजने लगे। गौर पूर्णिमा महोत्सव के तहत आज श्रीजगन्नाथ मंदिर में भगवान का पुष्पों से अभिषेक (स्नान) व भक्तों के लिए फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों व उनके परिजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। होली के पद गायन हुए।
वृन्दावन इस्कॉन मंदिर के घनश्याम सुन्दर प्रभु ने गौर कथा में चैतन्य महाप्रभु की जन्म कथा व बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि चैतन्य महाप्रभु के रूप में श्रीहरि श्रीराधा का भक्तिभाव व गौर वर्ण लेकर अवतरित हुए थे। नारद भगवान को भक्ति का आराध्य बताते हुए कहा कि भगवान का बृज की गोपियों से बड़ा कोई भक्त नहीं। जिन्होंने श्रीहरि के लिए अपना सर्वस्य अर्पण कर दिया। और उनमें भी राधारानी से बड़ा पूरे ब्रह्माण में कोई भक्त नहीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांति प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, स्वाति अग्रवाल, राहुल बंसल, राजेश खुराना, विमल फतेहपुरिया, राजीव मल्होत्रा, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मयंक मित्तल, त्रिलोक चंद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, नोनिता, अनूप गुप्ता आदि उपस्थित थे।

फाग पूर्णिमा आज, श्वेत पोशाक में दर्शन देंगे श्रीहरि
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने बताया कि फाग पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ सुबह 4.30 बजे मंगलाचरण के साथ होगा। श्रीहरि प्रातः श्वेत वस्त्रों में दर्शन देंगे। शाम 6 बजे चैतन्य महाप्रभु के 535वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पंचगव्य से अभिषेक होगा। संध्या आरती के समय श्रीहरि जयपुर के गोटापट्टी से सजे पीताम्बर वस्त्रों में भक्तों को दर्शन देंगे।
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra Corona Update
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- holi milan samaroh in Agra
- latest news agra
- online hindi news