आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा. डिवाइडर से टकराकर कार रॉन्ग साइड पहुंची, रोडवेज बस ने रौंदा. तीन की मौत…पढ़ें पूरी खबर
मांट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड पर पहुंच गई. वहां तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. नोएडा की ओर से एक कार आ रही थी. मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 99 के पास कार अचानक अनिंयंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड पर पहुंच गई. यहां आगरा से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस ने कार को रौंद दिया. टक्कर बहुत जबर्दस्त थी जिससे कार काफी दूर तक खिचटकर चली गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में एक मृतक की पहचान हो गई है. मृतक दुर्गेश (40) पुत्र सर्वेश निवासी विष्णु विहार शिव नगर उत्तम विहार दिल्ली की मौत हो गई. उसकी छह वर्षीय बेटी अंशिका और उसकी मां भर्ती है. मां की हालत गंभीर है. उसे आगरा रेफर दिया गया है। महिला बेहोश है. इसके अलावा हादसे में दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.