नईदिल्लीलीक्स…( 2 april)। गुजरात में भी लव जिहाद के खिलाफ बिल पारित। पुलवामा में तीन आतंकी ढेर। ताइवान में ट्रेन पलटने से 36 मरे। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
अब गुजरात में लव जिहाद के खिलाफ बिल
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून पारित हो गया है। गुजरात विधानसभा में आज गुजरात धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक-2021 पारित कर दिया। इसके तहत बहला-फुसला कर, धमकी, लालच और भय दिखाकर अन्य धर्म की युवती से विवाह और धर्मांतरण के लिए तीन से पांच साल तक की सजा औऱ दो लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
नाबालिग और अनुसूचित जाति-जनजाति के मामले में सात साल की सजा होगी। इस काम में किसी संस्था के मददगार होने पर दस साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
पुलवामा में तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली, सुरक्षाबलों ने उस घऱ को आईईडी के धमाके से उड़ा दिया, जिसमें आतंकवादी छिपे हुए थे। मौके से तीनों आतंकवादियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
मां ने ही कराई बेटे की हत्या
बेटे की मारपीट से तंग आ चुकी मां ने दामाद के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अपने 22 वर्षीय बेटे की हत्या करा दी। 55 वर्षीय गीता लुहार ने दामाद विपिन के साथ मिलकर छविराम गिरोह के शार्प शूटर महेंद्र ठाकुर के जरिए अपने बेटे जितेंद्र की हत्या करा दी। घटना 21 मार्च की है, जिसका खुलासा पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर किया।
ताइवान में ट्रेन पटरी से उतरी, 36 की मौत पूर्वी ताइवान में आज एक सुरंग में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में 36 लोगों की मौत होने की आशंका है। रेलवे पुलिस ने बताया कि 36 लोगों के आउट ऑफ हॉस्पिटल कार्डिचेक अरेस्ट की श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसका अर्थ होता है इनमें अब जीवन के कोई लक्षण नहीं हैं। रेलवे पुलिस ने बताया कि 72 लोग अभी भी ट्रेन में फंसे हुए हैं।